शांति के वाहक बने युवा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 May 2016 8:17 AM
विज्ञापन
जीइएल चर्च बाडीबिरिंगा पोस्टोरेट के सम्मेलन का समापन बानो(सिमडेगा) : बानो प्रखंड के जीइएल चर्च कनारोंवा में जीइएल चर्च बाडीबिरिंगा पोस्टोरेट का दो दिवसीय 35वां वार्षिक युवा संघ सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में टकरमा पेरिश कौसिंल के पादरी जॉनसन आइंद व विशिष्ट अतिथि के […]
विज्ञापन
जीइएल चर्च बाडीबिरिंगा पोस्टोरेट के सम्मेलन का समापन
बानो(सिमडेगा) : बानो प्रखंड के जीइएल चर्च कनारोंवा में जीइएल चर्च बाडीबिरिंगा पोस्टोरेट का दो दिवसीय 35वां वार्षिक युवा संघ सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में टकरमा पेरिश कौसिंल के पादरी जॉनसन आइंद व विशिष्ट अतिथि के रूप में कोलेबिरा प्रमुख दीपक कडुंलना व बानो प्रमुख सेवानी बरजो मौजूद थे़ सम्मेलन में युवाओं को धार्मिक शिक्षा की जानकारी दी गयी़ साथ ही सामाजिक दायित्व के निर्वाह के बारे भी बताया गया. कार्यक्रम के दाैरान बाइबल क्विज, चित्राकंन, गीत, भाषण व भजन प्रतियोगिता आयोजित की गयी़ प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया़
चित्रांकन प्रतियोगिता में विपिन बुढ़, मोजेस कडुंलना, धीरज टोपनो, गीत प्रतियोगिता में कारीमाटी संडे स्कूल, एडेगा संडे स्कूल व बाडीबिरिंगा संडे स्कूल, भाषण प्रतियोगिता में जयप्रकाश कडुंलना, बसंत बरला, उषा समद, आदर्श भजन प्रतियोगिता में जामबेड़ा, एडेगा व कनारोंवा को क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान मिला़ विभिन्न मंडली द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. इससे पूर्व कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पादरी जॉनसन आइंद ने कहा कि कलीसिया के युवक व युवती शांति के वाहक बने, जिससे जीवन में राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक क्षेत्र में आशीष प्राप्त कर सकें.
कार्यक्रम को पीसी भुईयां, पादरी किरुम बरजो, आइभी बागे, पेरिश सचिव उबंलन मड़की के अलावा अन्य लोगों ने भी संबोधित किया. संचालन सचिव रसिकन कंडुलना व धन्यवाद ज्ञापन सुभाष मड़की ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुखिया सुनील समद, पादरी जुनाथन बुढ़, पादरी मनोहर आइंद, बेदन बागे, सुशील टोपनो, हाबिल सुरीन, सुरसेन कंडुलना व आसियन बरला सहित अन्य की भूमिका सराहनीय रही़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










