समस्या को लेकर डीसी से मिले ग्रामीण
Updated at : 28 May 2016 7:06 AM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा : बिजली एवं संचार सहित अन्य समस्याओं को लेकर जलडेगा प्रखंड के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को उपायुक्त विजय कुमार सिंह से मिला. सदस्यों ने समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया. बिजली समस्या दूर करने के लिए पूर्व की भांति जलडेगा को लचरागढ़ सब स्टेशन से जोड़ने, जलडेगा में एक माह से बंद […]
विज्ञापन
सिमडेगा : बिजली एवं संचार सहित अन्य समस्याओं को लेकर जलडेगा प्रखंड के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को उपायुक्त विजय कुमार सिंह से मिला. सदस्यों ने समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया. बिजली समस्या दूर करने के लिए पूर्व की भांति जलडेगा को लचरागढ़ सब स्टेशन से जोड़ने, जलडेगा में एक माह से बंद बीएसएनएल सेवा बहाल करने की मांग की. बैंक की समस्या पर चर्चा की.
उपायुक्त ने विद्युत समस्या को दूर करने के लिए विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को फोन कर 14 दिन के अंदर जलडेगा मुख्यालय को लचरागढ़ से जोड़ने का निर्देश दिया. दूरसंचार विभाग के जीएम से बात कर कल तक संचार सेवा चालू करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




