टांगी से मार कर चचेरे भाई की हत्या
Updated at : 28 May 2016 7:05 AM (IST)
विज्ञापन

नशे की हालत में भाभी से कर रहा था छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार बोलबा़ थाना क्षेत्र के मालसाड़ा बिरंगा टोली में एक व्यक्ति ने अपने ही भाई की टांगी से काट कर हत्या कर दी. घटना गुरुवार की रात की है. घटना की रात हेरमन सोरेंग के घर उसका चचेरे भाई सुरेश सोरेंग नशे की हालत […]
विज्ञापन
नशे की हालत में भाभी से कर रहा था छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
बोलबा़ थाना क्षेत्र के मालसाड़ा बिरंगा टोली में एक व्यक्ति ने अपने ही भाई की टांगी से काट कर हत्या कर दी. घटना गुरुवार की रात की है. घटना की रात हेरमन सोरेंग के घर उसका चचेरे भाई सुरेश सोरेंग नशे की हालत में आया.
घर आने के बाद सुरेश सोंरग ने हेरमन सोरेंग की पत्नी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी़ इस हरकत को देख हेरमोन सोरेंग ने सुरेश सोरेंग को मना किया. नशे में धुत सुरेश सोरेंग ने हेरमोन के ऊपर टांगी से वार करना चाहा.
इसी क्रम में हेरमोन ने सुरेश से टांगी छीन कर उसी पर टांगी से वार कर दिया. सुरेश की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक सुरेश अपनी भाभी से हमेशा छेड़छाड़ करता रहता था. नशे की हालत में ग्रामीणों को भी तंग करता था. बोलबा पुलिस ने घटना स्थल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया़ इस संबंध में बोलबा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है़ पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टांगी बरामद कर ली है़ आरोपी हेरमोन सोरेंग को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




