उग्रवादी ने किया आत्मसमर्पण

Updated at : 28 Apr 2016 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
उग्रवादी ने किया आत्मसमर्पण

उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ का सक्रिय सदस्य बानो थाना क्षेत्र के प्रधानटोली निवासी राजू सिंह उर्फ लोला ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. राजू के खिलाफ बानो, जलडेगा व कोलेबिरा थाना में नौ मामले दर्ज हैं. मीडिया के सामने पेश करते हुए एसपी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि राजू सिंह वर्ष 2007 में पारिवारिक […]

विज्ञापन
उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ का सक्रिय सदस्य बानो थाना क्षेत्र के प्रधानटोली निवासी राजू सिंह उर्फ लोला ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. राजू के खिलाफ बानो, जलडेगा व कोलेबिरा थाना में नौ मामले दर्ज हैं.
मीडिया के सामने पेश करते हुए एसपी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि राजू सिंह वर्ष 2007 में पारिवारिक विवाद के कारण बदला लेने की नियत से पीएलएफआइ संगठन में शामिल हुआ था. पीएलएफआइ कमांडर गुजु गोप के गिरोह में सदस्य के रूप में शामिल हुआ़ पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी का काफी प्रयास किया. उसके घर की कुर्की जब्ती भी की गयी. पुलिस द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola