प्रशिक्षण को धरातल पर उतारें

Updated at : 21 Apr 2016 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
प्रशिक्षण को धरातल पर उतारें

सदर अस्पताल के सभागार में शिशुओं के जन्म एवं देखभाल पर चिकित्सकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ़ इसमें सिविल सर्जन ने शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डाला़ कहा कि शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के ख्याल से शिविर का आयोजन किया गया है़ सिमडेगा : सदर अस्पताल के सभागार में आइपीइ ग्लोबल इंडिया […]

विज्ञापन
सदर अस्पताल के सभागार में शिशुओं के जन्म एवं देखभाल पर चिकित्सकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ़ इसमें सिविल सर्जन ने शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डाला़ कहा कि शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के ख्याल से शिविर का आयोजन किया गया है़
सिमडेगा : सदर अस्पताल के सभागार में आइपीइ ग्लोबल इंडिया लिमिटेड एवं स्केल यूपी आरएमएनसीएच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नवजात शिशुओं के जन्म एवं देखभाल पर चिकित्सकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर बुधवार से आरंभ हुआ. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डॉ एजाज अशरफ उपस्थित थे. उन्होंने कार्यक्रम का उदघाटन किया.
चिकित्सकों को संबोधित करते हुए डॉ अशरफ ने कहा कि दो दिवसीय यह प्रशिक्षण कार्यक्रम काफी महत्वपूर्ण है. प्रशिक्षण के माध्यम से जो ज्ञान प्राप्त होता है, उसे धरातल पर उतारें. कहा कि शिशु मृत्यु दर में कमी लाना ही प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है. इस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए ईमानदारी पूर्वक कार्य करने की आवश्यकता है. शिशु
स्वस्थ होगा, तो परिवार एवं समाज भी स्वस्थ होगा.
हमारा कर्तव्य है कि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को सफल बनायें. संस्था के स्टेट टीम लीडर डॉ जया मोहंती व स्टेट क्वालिटी ऑफिसर डॉ डीपी तनेजा ने नवजात शिशुओं की देखभाल को लेकर जानकारी दी़ आज के कार्यक्रम में स्टेट टेक्निकल ऑफिसर डॉ सौरभ घोष, डॉ संदीप राय, जिला टेक्निकल ऑफिसर लोहरदगा डॉ ऋषभ कुमार राणा, जिला टेक्निकल ऑफिसर गुमला डॉ रितेश, जिला टेक्निकल ऑफिसर सिमडेगा सुदीप, अमित, सदर अस्पताल के डीएस डॉ किशोर कुल्लू, डॉ आनंद खाखा, डॉ जगदीश प्रसाद, डॉ सुषमा प्रभा व डॉ बेला एक्का के अलावाअन्य चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola