निमिया के डाल... पर झूमे
Updated at : 17 Apr 2016 9:10 AM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा : चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर शहरी क्षेत्र के सलडेगा पूजा स्थल पर माता जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यहां कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भजन निमिया के डाड़ मइया झूलेली झुलुआ की झूमी झूमी न सहित अन्य भक्ति गीतों पर श्रोता झूमने लगे़ शुक्रवार की रात को सलडेगा पूजा स्थल पर रामगढ़ व […]
विज्ञापन
सिमडेगा : चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर शहरी क्षेत्र के सलडेगा पूजा स्थल पर माता जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यहां कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भजन निमिया के डाड़ मइया झूलेली झुलुआ की झूमी झूमी न सहित अन्य भक्ति गीतों पर श्रोता झूमने लगे़ शुक्रवार की रात को सलडेगा पूजा स्थल पर रामगढ़ व रांची के अजय एंड ग्रुप के कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किये़ कार्यक्रम का उदघाटन विधायक विमला प्रधान ने किया.
विधायक ने कहा कि माता जागरण का अलग महत्व है. भक्त जागरण में भजनों का आंनद उठायें. भजनों के माध्यम से मां की अाराधना करें.
कार्यक्रम की शुरुआत कलाकार अजय सिंह ने गणेश वंदना के साथ की. कलाकार विजया बासु, छाया व ब्यूटी के अलावा अजय सिंह, प्रदीप वरुण ने एक से बढ़ कर एक भजन प्रस्तुत किया. ब्यूटी व छाया की प्रस्तुति पर लोग झूमने लगे़
अन्य कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कान्हा ने किया मिस्ड कॉल राधा बोल हेलो हेलो, मनभावे मइया के चुनरिया गोटेदार सइयां लेले अइह, शेरावाली शेर पे तू आ आदि भक्ति गीतों को लोगों ने खूब सराहा़ कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज सिंह, जगदीश सिंह, मनोज चौबे, अरुण सिंह, अभय विश्वकर्मा, अखिलेश प्रसाद, निरंजन प्रसाद, नागेंद्र पाठक, आनंद जयसवाल, दिलीप महतो, कृष्णा भारती, अरविंद श्रीवास्तव, देवलाल महतो, राकेश कुमार चंचल, रीतिकेश सिन्हा व मितेश सिंह सहित अन्य की भूमिका सराहनीय रही़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




