बानो : लाठी से पीट कर एक की हत्या

Published at :02 Jan 2014 3:41 AM (IST)
विज्ञापन
बानो : लाठी से पीट कर एक की हत्या

बानो (सिमडेगा) : बानो थाना क्षेत्र के कोनसोदे पंचायत के अंबाटोली में अपराधियों ने लाठी से पीट कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात्रि लगभग दस बजे 45 वर्षीय मसकल्याण बडिंग अपने घर में था. इसी क्रम में 15 -20 की संख्या में अपराधी आये और मसकल्याण बडिंग को […]

विज्ञापन

बानो (सिमडेगा) : बानो थाना क्षेत्र के कोनसोदे पंचायत के अंबाटोली में अपराधियों ने लाठी से पीट कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात्रि लगभग दस बजे 45 वर्षीय मसकल्याण बडिंग अपने घर में था.

इसी क्रम में 15 -20 की संख्या में अपराधी आये और मसकल्याण बडिंग को घर से निकाल कर कुछ ही दूरी पर स्थित चर्च के पास ले जा कर लाठी से पीट कर हत्या कर दी.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे तथा शव को अपने कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण हेतु सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस के मुताबिक उक्त व्यक्ति की हत्या उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ द्वारा की गयी है. पुलिस ने पीएलएफआइ के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है. किंतु पीएलएफ आइ ने अब तक इस हत्या की जिम्मेवारी नहीं ली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola