रघुवर ने निमंत्रण पत्र बांटे

Published at :25 Dec 2013 3:36 AM (IST)
विज्ञापन
रघुवर ने निमंत्रण पत्र बांटे

विजय संकल्प रैली को सफल बनाने की अपील सिमडेगा : राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रघुवर दास एवं खुंटी के विधायक नीलकंठ सिंह ने सिमडेगा दौरे के क्रम में डोर-टू-डोर जा कर नरेंद्र मोदी की रैली से संबंधित निमंत्रण पत्र का वितरण किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ गुलजार गली, […]

विज्ञापन

विजय संकल्प रैली को सफल बनाने की अपील

सिमडेगा : राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रघुवर दास एवं खुंटी के विधायक नीलकंठ सिंह ने सिमडेगा दौरे के क्रम में डोर-टू-डोर जा कर नरेंद्र मोदी की रैली से संबंधित निमंत्रण पत्र का वितरण किया.

उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ गुलजार गली, सब्जी मार्केट सहित अन्य स्थानों पर घूम-घूम कर निमंत्रण पत्र का वितरण किया. इससे पूर्व श्री दास ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बैठक में 29 दिसंबर को रांची में आयोजित नरेंद्र मोदी की रैली से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिये.

उन्होंने सभी स्थानों में जा कर निमंत्रण पत्र का वितरण दो दिनों के अंदर करने का निर्देश दिया. श्री दास ने कहा कि कार्यक्रम में भारी संख्या में भाग लेने की जरूरत है.

इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक विमला प्रधान, जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर, श्यामलाल शर्मा, ओमप्रकाश साहू, दीपक पूरी, लक्ष्मण बड़ाइक, संजीत यादव, अनूप प्रसाद, राम विलास बड़ाइक, इसीदोर केरकेट्टा, रमेश प्रसाद, कृष्णा बड़ाइक, बबिता बड़ाइक, संजय केवट, शिव कुमार सिंह, कृष्णा कोटवार, विरेंद्र पंडा, सोनी वर्मा, मनोज चौबे, सतीश पांडेय, अशोक सिंह, घनश्याम केसरी, गिरधारी प्रसाद, कृष्णा मेहर, सूर्यनारायण प्रसाद, विवश कुमार नाग, विजय लक्ष्मी, कोंदेश्वर राम, अमरनाथ बामलिया आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola