शराबबंदी के लिए जागरूक हों ग्रामीण

Updated at : 04 Mar 2016 1:04 AM (IST)
विज्ञापन
शराबबंदी के लिए जागरूक हों ग्रामीण

जन प्रतिनिधियों के साथ पुलिस और प्रखंड प्रशासन की बैठक केरसई (सिमडेगा) : केरसई थाना परिसर में पुलिस एवं प्रखंड प्रशासन के साथ जन प्रतिनिधियों की बैठक हुई. बैठक में प्रखंड क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गयी. जनप्रतिनधियों ने क्षेत्र की समस्याओं से पदाधिकारियों को अवगत कराया तथा आवश्यक सुझाव भी दिये. […]

विज्ञापन
जन प्रतिनिधियों के साथ पुलिस और प्रखंड प्रशासन की बैठक
केरसई (सिमडेगा) : केरसई थाना परिसर में पुलिस एवं प्रखंड प्रशासन के साथ जन प्रतिनिधियों की बैठक हुई. बैठक में प्रखंड क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गयी.
जनप्रतिनधियों ने क्षेत्र की समस्याओं से पदाधिकारियों को अवगत कराया तथा आवश्यक सुझाव भी दिये. क्षेत्र में हो रहे शराब का अवैध धंधा एवं शराब निर्माण पर चर्चा की गयी. बीडीओ दिनेश कुमार ने कहा कि नशा बंदी के लिए ग्रामीणों को जागरूक होना होगा. जागरूकता अभियान भी चलाना होगा तभी अवैध शराब निर्माण पर अंकुश लगाया जा सकता है.
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से ही इस अवैध धंधे पर काबू पाया जा सकता है. कोनजोबा पंचायत के विजय एक्का ने गोरारजोर में चल रही क्रशर मशीन को संध्या छह बजे से आठ बजे तक बंद रखने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि परीक्षा का समय है, बच्चों को पढ़ाई में बाधा आती है.
वार्ड सदस्य उपेंद्र कुमार ने साप्ताहिक हाट बाजार में बिक रही हड़िया पर पूर्णत: रोक लगाने की मांग की. प्रखंड प्रमुख अनिमा ने थाना प्रभारी सुभाषचंद्र सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि श्री सिंह के आने से अपराध पर अंकुश लगा है. थाना प्रभारी श्री सिंह ने कहा कि पुलिस गश्ती बढ़ा दी जायेगी. कार्यक्रम में उप प्रमुख सिमोन बिलुंग, एसआइ राम सागर राम, अजय राय आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola