नक्सली व अपराधी समय रहते कर दें सरेंडर : एसपी
Updated at : 01 Mar 2016 5:45 AM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा़ : बांसजोर थाना क्षेत्र के बुनास टोली जंगल में रविवार को पुलिस व पीएलएफआई उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में शामिल झारखंड पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों को सोमवार को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में एसपी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि बांसजोर थाना क्षेत्र के बोंगेरा जंगल में उग्रवादियों […]
विज्ञापन
सिमडेगा़ : बांसजोर थाना क्षेत्र के बुनास टोली जंगल में रविवार को पुलिस व पीएलएफआई उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में शामिल झारखंड पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों को सोमवार को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में एसपी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि बांसजोर थाना क्षेत्र के बोंगेरा जंगल में उग्रवादियों के होने की सूचना मिली थी.
इसी सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की. पुलिस की कार्रवाई में उग्रवादी भाग खड़े हुए. मुठभेड़ स्थल से पांच मोटरसाइकिल, एक राइफल, पीठू, दो मोबाइल, नक्सली परचा, डेली काम आने के सामान के अलावा अन्य सामान पुलिस ने रविवार को बरामद किया था.
समाहरणालय में एसपी ने मुठभेड़ में शामिल झारखंड पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. इधर, एसपी राजीव रंजन सिंह ने कहा कि नक्सली तथा अपराधी समय रहते समर्पण कर दें. नक्सली, उग्रवादी व अपराधियों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा. श्री सिंह ने कहा कि जिले को अपराधमुक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है. एसपी ने सीआरपीएफ के चार तथा झारखंड पुलिस के आठ जवानों को पुरस्कृत किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




