दुकानें बंद, नहीं चले वाहन

Updated at : 16 Feb 2016 12:27 AM (IST)
विज्ञापन
दुकानें बंद, नहीं चले वाहन

सिमडेगा : भाकपा माओवादी संगठन द्वारा आहूत दो दिवसीय बंद का प्रथम दिन व्यापक असर रहा. वाहनों के चक्के जाम रहे. दुकानें एवं सभी प्रतिष्ठान बंद रहे. सरकारी दफ्तर खुले रहे, किंतु लोगों की उपस्थिति काफी कम रही. सड़कें वीरान रहीं तथा बस स्टैंड में सन्नाटा पसरा रहा. बंद के कारण लोगों को काफी परेशानी […]

विज्ञापन
सिमडेगा : भाकपा माओवादी संगठन द्वारा आहूत दो दिवसीय बंद का प्रथम दिन व्यापक असर रहा. वाहनों के चक्के जाम रहे. दुकानें एवं सभी प्रतिष्ठान बंद रहे. सरकारी दफ्तर खुले रहे, किंतु लोगों की उपस्थिति काफी कम रही. सड़कें वीरान रहीं तथा बस स्टैंड में सन्नाटा पसरा रहा.
बंद के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. विशेष रूप से यात्रियों को परेशानी हुई. यात्रियों को इधर उधर भटकते हुए देखा गया.जिसका लाभ छोटे वाहनों ने उठाया. टेंपोवाले मनमाने ढ़ंग से पैसे वसूले. बंद के कारण लगभग एक करोड़ का व्यवसाय प्रभावित हुआ.
बैंक खुले रहे, किंतु ग्राहकों की उपस्थिति कम रही. बंद का विशेष असर दिहाड़ी मजदूरों पर पड़ा. ग्रामीण क्षेत्रों से सब्जियां नहीं आने के कारण सब्जी के दाम में तेजी देखी गयी. बंद का असर न्यायालय कार्य में भी पड़ा. कई वादों का निबटारा नहीं हो पाया. बंद के कारण मैट्रिक व इंटर के परीक्षार्थियों को भी परेशानी हुई. दूर दराज के परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों तक नहीं पहुंच पाये हैं.
हालांकि 16 फरवरी को आयोजित मैट्रिक व इंटर की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है. इधर जिले के कोलेबिरा, बानो, जलडेगा, बांसजोर, ठेठइटांगर, बोलबा, कुरडेग, केरसई, पाकरटांड़ प्रखंड क्षेत्रों में भी बंद असरदार रहा. बानो एवं ओड़गा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का परिचालन नित्य की भांति सुचारु रहा.सभी ट्रेनें समय आयी तथा गयी. समाचार लिखे जाने तक कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं थी.
बानो (सिमडेगा) : बानो व लचरागढ़ में माओवादी द्बारा आहूत दो दिवसीय बंद का पहला दिन असरदार रहा़ यात्री वाहन नहीं चले. दुकानें बंद रही. सराकरी व गैर सराकारी प्रतिष्ठान खुले रहे, लेकिन कामकाज प्रभावित रहा.
बैंक व डाकघर बंद रहे. यात्री वाहन नहीं चलने से लोग पैदल ही गतंव्य स्थान की ओर जाते दिखे़ टेंपो भी अपेक्षाकृत कम चले. रेलवे स्टेश्न आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा. बानो रेलवे स्टेशन में सभी ट्रेन समय से आयी व गयी. इधर, लचरागढ़ में बंद का व्यापक असर रहा. यात्री वाहन नहीं चले. दुकानें बंद रही. बैंक बंद रहा. स्कूल-कॉलेज खुले रहे. समाचार लिखे जाने तक कहीं से अप्रिय घटना की सूचना नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola