हुरदा को प्रखंड बनाने का प्रयास होगा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Feb 2016 7:44 AM
विज्ञापन
बानो(सिमडेगा) : तोरपा विस क्षेत्र के विधायक पौलुस सुरीन ने गिरदा बजार टांड़ से स्कूल होते हुए आरइओ रोड तक ढाई किमी सड़क का शिलान्यास किया. उन्होंने शिलापट्ट का अनावरण व नारियल फोड़ कर किया. इससे पूर्व विधायक का स्वागत गिरदा आरसी स्कूल के छात्रों ने स्वागत गान प्रस्तुत कर किया. विधायक ने हुरदा को […]
विज्ञापन
बानो(सिमडेगा) : तोरपा विस क्षेत्र के विधायक पौलुस सुरीन ने गिरदा बजार टांड़ से स्कूल होते हुए आरइओ रोड तक ढाई किमी सड़क का शिलान्यास किया. उन्होंने शिलापट्ट का अनावरण व नारियल फोड़ कर किया.
इससे पूर्व विधायक का स्वागत गिरदा आरसी स्कूल के छात्रों ने स्वागत गान प्रस्तुत कर किया. विधायक ने हुरदा को प्रखंड बनाने के लिए दोबारा प्रयास किया जायेगा. हुरदा को प्रखंड बनाना मेरा सपना हैं. इससे जल्द सकार करने का प्रयास किया जायेगा. कहा कि तोरपा विस क्षेत्र में सड़क का जाल बिछाया जायेगा.
प्रत्येक पंचायत को प्रखंड मुख्यालय तक पक्की सड़क से जोड़ा जायेगा. गांव की सड़क को पंचायत से जोड़ने के लिए पहल किया जायेगा. सोदे से मर्चा तक 80 करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण कार्य जल्द आरंभ कराया जायेगा.
घाटबजार से जलडेगा तक सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है. कहा कि छोटी दूरी की सड़क का निर्माण कराया जा रहा है. ताकि यहां के स्थानीय संवेदकों को लाभ मिलेगा. जमतई से ओड़िशा सीमाना तक सड़क निर्माण की प्रकिया आरंभ कर दी गयी. इससे ग्रामीणों को ओड़िशा आने-जाने में सुविधा होगी.
उपप्रमुख नमजन जोजो ने कहा कि हुरदा स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाये. कहा कि हुरदा क्षेत्र में मोबाइल टावर का जल्द निर्माण किया जाये. क्षेत्र के लोगों के सिंचाई के लिए गिरदा नाला व जमतई नाला में चेकडैम का निर्माण हो ताकि ग्रामीणों को लाभ मिल सकेगा. इस अवसर पर जिला प्रवक्ता रणधीर गुप्ता, फादर जयलास नें भी संबोधित किया. इस अवसर पर गेनमेर मुखिया मनोज कुमार, धनेश्वर, बबलू, अनुप साहू, रामचंद साहू के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे. संचालन फादर जयलास ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










