प्ले बॉय कुंजनगर की टीम विजयी

Updated at : 03 Feb 2016 8:20 AM (IST)
विज्ञापन
प्ले बॉय कुंजनगर की टीम विजयी

सिमडेगा : अलबर्ट एक्का स्टेडियम में चल रही 12वीं मदर तेरेसा क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को खेले गये मैच में प्ले बॉय कुंजनगर की टीम ने वर्ल्ड स्टार क्लब केरसई को पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए वर्ल्ड स्टार क्लब की टीम 82 रन बनायी. इसमें अंजोर एवं चांद ने […]

विज्ञापन
सिमडेगा : अलबर्ट एक्का स्टेडियम में चल रही 12वीं मदर तेरेसा क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को खेले गये मैच में प्ले बॉय कुंजनगर की टीम ने वर्ल्ड स्टार क्लब केरसई को पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए वर्ल्ड स्टार क्लब की टीम 82 रन बनायी. इसमें अंजोर एवं चांद ने क्रमश:17 व 16 रन बनाये. प्ले बॉय की ओर से टुनु ने दो विकेट लिये.
जवाबी पारी खेलने उतरी प्ले बॉय की टीम दस ओवर में ही आवश्यक रन बना लिये. निर्णायक की भूमिका बबलू एवं मुकेश ने निभायी. प्रतियोगिता को सफल बनाने में आयोजन समिति के संयोजक राजेश कुमार सिंह, अकील अहमद, मो सरफराज आदि अहम भूमिका निभायी. तीन फरवरी को जेडीसीसी लसिया बनाम लिटिल स्टार शिव नगर खुंटीटोली के बीच मैच खेला जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola