बाइक सवार तीन युवक मरे
Updated at : 03 Feb 2016 8:19 AM (IST)
विज्ञापन

कुजू : कुजू ओपी क्षेत्र की कोरिया घाटी में मुख्य मार्ग के चौराहा पर मंगलवार की सुबह एक ही बाइक पर सवार तीन युवकाें की बस की चपेट में आने से माैत हाे गयी. घटना दिन के करीब 10 बजे हुई. डटमा मोड़ अलंकार सिनेमा हॉल कॉलोनी निवासी फरीद अंसारी (21), शहनवाज अंसारी उर्फ राजा […]
विज्ञापन
कुजू : कुजू ओपी क्षेत्र की कोरिया घाटी में मुख्य मार्ग के चौराहा पर मंगलवार की सुबह एक ही बाइक पर सवार तीन युवकाें की बस की चपेट में आने से माैत हाे गयी.
घटना दिन के करीब 10 बजे हुई. डटमा मोड़ अलंकार सिनेमा हॉल कॉलोनी निवासी फरीद अंसारी (21), शहनवाज अंसारी उर्फ राजा बाबू (22) व गोडेन दास (19) बाइक से रामगढ़ जा रहे थे. कोरिया घाटी के पास हजारीबाग से रांची जा रही बस को ओवरटेक करते हुए बाइक सवार युवकाें ने आगे बढ़ने की काेशिश की. इसी दाैरान बाइक बस की चपेट में आ गयी.
घटनास्थल पर ही तीनों युवक की मौत हो गयी. दाे घंटे तक राेड जाम : सूचना पर कुजू पुलिस शवाें को ओपी परिसर ले आयी. ओपी पहुंचे आक्रोशित ग्रामीण शवों को लेकर नया मोड़ चौराहा पहुंचे. यहां लाेगाें ने टायर जला कर करीब दो घंटे तक रोड जाम किया. ओपी कार्यालय में मांडू सीओ द्वारा तत्काल तीनों मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार रुपये देने के बाद ग्रामीण शांत हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




