देश में है मोदी की लहर : विमला

Published at :10 Dec 2013 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
देश में है मोदी की लहर : विमला

सिमडेगा : स्थानीय आनंद भवन में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्य समिति की बैठक जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विधायक विमला प्रधान एवं प्रदेश मंत्री सह जिला प्रभारी भूपन साहू मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में जिला प्रभारी भूपन साहू ने सर्वप्रथम चार राज्यों में भाजपा की जीत की […]

विज्ञापन

सिमडेगा : स्थानीय आनंद भवन में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्य समिति की बैठक जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विधायक विमला प्रधान एवं प्रदेश मंत्री सह जिला प्रभारी भूपन साहू मुख्य रूप से उपस्थित थे.

बैठक में जिला प्रभारी भूपन साहू ने सर्वप्रथम चार राज्यों में भाजपा की जीत की बधाई दी. उन्होंने कहा कि चार राज्यों में हुई शानदार जीत से विरोधियों के मुंह पर ताला लग गया है. नरेंद्र मोदी की देश में चर्चा है. उनके नाम से विरोधी पार्टियों में हड़कंप मच गया है. विधायक विमला प्रधान ने कहा कि देश में मोदी की लहर चल पड़ी है. अब उन्हें प्रधान मंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता है.

उन्होंने कहा कि 29 दिसंबर को आयोजित नरेंद्र मोदी की रैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को भाग लेना है. इसके लिये सभी कार्यकर्ता अभी से ही मन बना लें. बैठक में रैली को लेकर व्यापक प्रचार प्रसार करने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम को लेकर ही प्रखंडवार बैठक करने का निर्णय लेते हुए बैठक की तिथि निर्धारित की गयी.

निर्धारित तिथि के अनुसार सिमडेगा ग्रामीण, केरसई एवं बानो में 12 दिसंबर को, पाकरटांड़, कुरडेग, जलडेगा, ठेठइटांगर व बोलबा में 13 दिसंबर को बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में मुख्य रूप से श्यामलाल शर्मा, लीलू राम अग्रवाल, संजीत यादव, दीपक पूरी, अनूप प्रसाद, फूलसुंदरी देवी, संतोष बामलिया, सूर्यनारायण प्रसाद, संजय केवट, रंधीर प्रसाद, विरेंद्र साहू, जगदीश साहू, दुर्गविजय सिंह देव, प्रो राजेंद्र कुमार बड़ाइक, विरेंद्र साहू, रविंद्र राम, विरेंद्र राम, सतमय आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola