बेल्ट परीक्षा में 70 प्रतिभागियों ने लिया भाग
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 17 May 2026 9:52 PM
बेल्ट परीक्षा में 70 प्रतिभागियों ने लिया भाग
सिमडेगा: संत पीटर इंग्लिश मेडियम स्कुल ठेठईटांगर में सिमडेगा जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया. जिसमें लगभग 70 बालक एवं बालिका प्रतिभागियों ने भाग लिया. सभी प्रतिभागियों को ताइक्वांडो प्रशिक्षिका पद्मावती कुमारी एवं अमिता कुमारी के द्वारा ताइक्वांडो के विभिन्न प्रकार के गुर सिखाये गये. जिला ताइक्वांडो संघ के संयुक्त सचिव सह नेशनल रेफरी अजय सिंह ने ताइक्वांडो पुम्से के बारे में बारीकी से बताया. जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव सह मुख्य तकनीकी निदेशक जूनास डांग द्वारा प्रतिभागियों की बेल्ट परीक्षा ली गयी. जिसमें अरमान डांग, सृष्टि कुमारी, सोनाली डांग, स्नेहा हेमरोम को पीला बेल्ट , आर्यन सोरेंग, रोहन खलखो, आतिश सोरेंग, राशी कुमारी, नेहा कुमारी को हरा बेल्ट तथा विकास तिर्की, सुशीला डुंगडुंग, अश्विन कुल्लू, अलेक्स टेटे को ग्रीन वन, रेशमा लुगुन, रीता लुगुन, सुलेमान डांग को नीला बेल्ट, मनीषा कुमारी, यूजिन बिलुंग, साहिल हेरेंज, स्वीटी कुल्लू को ब्लु वन एवं सन्देश केरकेट्टा, अमन कुल्लू, प्रिंस केरकेट्टा, साक्षी इंदवार, निकिता डांग, मरथा कंडुलना, एजिल कंडुलना, विकास लकड़ा को रेड बेल्ट में प्रमोशन दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










