साइकिल से ऑफिस गये डीसी

Published at :06 Dec 2013 3:45 AM (IST)
विज्ञापन
साइकिल से ऑफिस गये डीसी

ईंधन संरक्षण अभियान को सफल बनाने में जुटे अधिकारी सिमडेगा : राज्य सरकार के निर्देश के बाद उपायुक्त सहित कई पदाधिकारी इंधन संरक्षण अभियान को सफल बनाने में जुट गये हैं. सरकार द्वारा वृहस्पतिवार को इंधन बचाओ अभियान के तहत सरकारी वाहन का उपयोग नहीं करने का निर्देश दिया गया. उक्त निर्देशों का पालन करते […]

विज्ञापन

ईंधन संरक्षण अभियान को सफल बनाने में जुटे अधिकारी

सिमडेगा : राज्य सरकार के निर्देश के बाद उपायुक्त सहित कई पदाधिकारी इंधन संरक्षण अभियान को सफल बनाने में जुट गये हैं. सरकार द्वारा वृहस्पतिवार को इंधन बचाओ अभियान के तहत सरकारी वाहन का उपयोग नहीं करने का निर्देश दिया गया.

उक्त निर्देशों का पालन करते हुए ही उपायुक्त प्रवीण कुमार टोप्पो साइकिल से समाहरणालय गये. उनके बॉडी गार्ड भी साइकिल पर थे. इसके अलावा अन्य कई पदाधिकारियों को साइकिल से समाहरणालय जाते हुए देखा गया. किंतु दूसरी ओर कई पदाधिकारी सरकार एवं राज्य के निर्देश का पालन नहीं कर रहे हैं.

समाहरणालय में डीआरडीए कार्यालय के निकट एक सरकारी वाहन को खड़ा देखा गया. वहीं सड़कों पर भी कई सरकारी वाहन को आते-जाते देखा गया. हालांकि ज्यादातर अधिकारी निर्देश का पालन कर रहे हैं. समाहरणालय में एक वाहन को छोड़ कर कोई भी सरकारी वाहन नहीं देखा गया. अन्य दिनों में यहां पर सरकारी वाहनों की लाइन लगी रहती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola