मांगें पूरी नहीं हुई, तो आंदोलन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Dec 2015 7:07 AM
विज्ञापन
पीडीएस दुकानदार संघ की बैठक सिमडेगा : स्थानीय बाजार उत्पादन समिति परिसर में पीडीएस दुकानदार संघ की बैठक संघ के अध्यक्ष नैमन बा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में दुकानदारों के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गयी. साथ ही समस्याओं से संबंधित उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया. बैठक में संघ के अध्यक्ष […]
विज्ञापन
पीडीएस दुकानदार संघ की बैठक
सिमडेगा : स्थानीय बाजार उत्पादन समिति परिसर में पीडीएस दुकानदार संघ की बैठक संघ के अध्यक्ष नैमन बा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में दुकानदारों के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गयी. साथ ही समस्याओं से संबंधित उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया. बैठक में संघ के अध्यक्ष नैमन बा ने कहा कि पीडीएस दुकानदार की समस्याओं को कोई सुननेवाला नहीं है.
दुकानदार काफी मेहनत से दुकान चलाते हैं, किंतु उन्हें हासिल कुछ भी नहीं होता है. उपर से प्रशासनिक दबाव बढ़ता जा रहा है. कहा कि दुकानदारों को मानदेय के अलावा पल्लेदार एवं आवश्यक कागजात के लिए भी राशि मिलनी चाहिए. बैठक में दुकानदारों को कम से कम 25 हजार रुपये मानदेय देने, विभागीय पदाधिकारियों के अलावा अन्य किसी पुलिस पदाधिकारियों से दुकान की जांच नहीं कराने सहित कई मांगें रखी गयी.
बैठक में मणिकांत पाठक, नीरज कुमार, त्रिलोकी प्रसाद, सुधा झा, रामदेव साहू, सूरजन गुप्ता, रामदयाल प्रसाद, ईश्वर प्रसाद, ललिता बा, प्रमोद प्रसाद, मो मुर्तजा, हीरा लाल, मो परवेज, मनोज कुमार, जितेंद्र, मो मेराज, अरुण साहा, श्यामलाल, बेरनादेत, हेमंती के अलावा अन्य दुकानदार उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










