कोलेबिरा में पेयजल आपूर्ति बंद
Updated at : 30 Dec 2015 7:06 AM (IST)
विज्ञापन

कोलेबिरा : कोलेबिरा में मंगलवार से पेयजल आपूर्ति विभाग की ओर से बंद कर दी गयी है. जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मालूम हो कि पेयजल आपूर्ति के लिए उपभोक्ताओं से राशि ली जाती है, लेकिन बहुत से उपभोक्ताओं ने काफी महीनों से भुगतान नहीं किया है. पेयजल एवं […]
विज्ञापन
कोलेबिरा : कोलेबिरा में मंगलवार से पेयजल आपूर्ति विभाग की ओर से बंद कर दी गयी है. जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मालूम हो कि पेयजल आपूर्ति के लिए उपभोक्ताओं से राशि ली जाती है, लेकिन बहुत से उपभोक्ताओं ने काफी महीनों से भुगतान नहीं किया है.
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता कालीचरण भगत ने बताया कि बिल भुगतान के बाद ही पेयजल आपूर्ति शुरू की जायेगी. उन्होंने यह भी कहा कि बहुत से उपभोक्ता पानी खींचने के लिए मशीन का प्रयोग करते हैं जिसके कारण सभी को समुचित पेयजल नहीं मिल पाता है. मशीन उपयोग करनेवालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




