तीन दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं हो सके हत्या के आरोपी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Dec 2015 7:12 AM
ठेठइटांगर : रेंगारीह थाना क्षेत्र के बाघचटा बरबेड़ा भंडारटोली में 20 दिसंबर की रात्रि 60 वर्षीय रोजालिया मिंज की हत्या गला काट कर दी गयी थी. किंतु घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है. हालांकि हत्या में प्रयुक्त चाकू व खून से सने आरोपियों के कुछ […]
ठेठइटांगर : रेंगारीह थाना क्षेत्र के बाघचटा बरबेड़ा भंडारटोली में 20 दिसंबर की रात्रि 60 वर्षीय रोजालिया मिंज की हत्या गला काट कर दी गयी थी. किंतु घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है. हालांकि हत्या में प्रयुक्त चाकू व खून से सने आरोपियों के कुछ कपड़े पुलिस ने आरोपी के घर से बरामद किये हैं.
मालूम हो कि उक्त महिला की हत्या कर आरोपियों ने उसके शव को बोरा में डाल केलाघाघ डैम में फेंक दिया था. पुलिस ने 21 दिसंबर को डैम से बिना सिर का शव बरामद किया था. साथ ही एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया था. पुलिस अब तक मृतकाका सिर भी बरामद नहीं कर पायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










