प्रत्याशियों ने विजय जुलूस निकाला
Updated at : 18 Dec 2015 8:36 AM (IST)
विज्ञापन

केरसई(सिमडेगा) : केरसई में नव निर्वाचित मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं वार्ड सदस्यों ने विजय जुलूस निकाला. मौके पर ग्रामीणों ने जन प्रतिनिधियों का स्वागत माला पहना कर किया. विजय जुलूस में शामिल लोग ढोल नगाड़ों की थाप पर थिरक रहे थे. साथ ही एक-दूसरे को गुलाल अबीर लगा कर एवं मिठाई खिला कर जीत […]
विज्ञापन
केरसई(सिमडेगा) : केरसई में नव निर्वाचित मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं वार्ड सदस्यों ने विजय जुलूस निकाला. मौके पर ग्रामीणों ने जन प्रतिनिधियों का स्वागत माला पहना कर किया.
विजय जुलूस में शामिल लोग ढोल नगाड़ों की थाप पर थिरक रहे थे. साथ ही एक-दूसरे को गुलाल अबीर लगा कर एवं मिठाई खिला कर जीत की बधाई दे रहे थे. जुलूस में शामिल समर्थक विजयी जन प्रतिनिधियों की जयकारे भी लगा रहे थे. जुलूस में मुखिया ब्लासियुस खेस, पंचायत समिति सदस्य विष्णु प्रसाद के अलावा काफी संख्या में लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




