हाथियों ने कई घरों को ध्वस्त किया

कुरडेग. प्रखंड के गरियाजोर पंचायत के सांवा गांव मंे हाथी ने कई घरों को ध्वस्त कर दिया. जंगली हाथी अभी भी पास के जंगल मंे हैं, जो ग्रामीणों की नींद उड़ा दिये हैं. नंद किशोर राउत का घर को ध्वस्त कर करीब चार मन धान को खा गये. किसी तरह घर से निकल कर जान […]
कुरडेग. प्रखंड के गरियाजोर पंचायत के सांवा गांव मंे हाथी ने कई घरों को ध्वस्त कर दिया. जंगली हाथी अभी भी पास के जंगल मंे हैं, जो ग्रामीणों की नींद उड़ा दिये हैं. नंद किशोर राउत का घर को ध्वस्त कर करीब चार मन धान को खा गये. किसी तरह घर से निकल कर जान बचायी. हाथियों की संख्या 15- 20 है. इमरेसिंया तिग्गा का घर तोड़ दिया. साथ ही कटहल को खा गये. इसराइल किंडांे का बिचड़े को बरबाद कर दिया. ढोढी गांव मंे कृष्णा यादव के घर को भी तोड़ा और धान खा गये. वन विभाग को ग्रामीणांे ने सूचित किया है. समाचार लिखे जाने तक वन विभाग की टीम गांव नहीं आयी है, जिससे ग्रामीणों मंे आक्र ोश है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




