पुलिस ने हडि़या दारू बेचनेवालों को खदेड़ा

Updated at : 27 May 2015 8:06 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने हडि़या दारू बेचनेवालों को खदेड़ा

हडि़या-दारू को बहायाफोटो फाइल:27एसआइएम:10-अभियान चलाती पुलिस.सिमडेगा. पुलिस ने अवैध रूप से हडि़या-दारू बेचनेवालों के खिलाफ अभियान चलाया. इस क्रम में लैंपस कार्यालय के पीछे हडि़या-दारू बेच रहे लोगों को खदेड़ा. साथ ही सैंकड़ों लीटर हडि़या-दारू को बहा दिया. साथ ही हडि़या बनाने वाले बरतनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. थाना प्रभारी अरुण कुमार महथा के […]

विज्ञापन

हडि़या-दारू को बहायाफोटो फाइल:27एसआइएम:10-अभियान चलाती पुलिस.सिमडेगा. पुलिस ने अवैध रूप से हडि़या-दारू बेचनेवालों के खिलाफ अभियान चलाया. इस क्रम में लैंपस कार्यालय के पीछे हडि़या-दारू बेच रहे लोगों को खदेड़ा. साथ ही सैंकड़ों लीटर हडि़या-दारू को बहा दिया. साथ ही हडि़या बनाने वाले बरतनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. थाना प्रभारी अरुण कुमार महथा के नेतृत्व में चलाये गये इस अभियान के दौरान पाया गया कि लैंपस कार्यालय के पीछे झुग्गी झोपड़ी बना कर प्रतिदिन सैंकड़ों लीटर हडि़या व शराब का निर्माण किया जाता है. पुलिस को सूचना मिलने के बाद उक्त अभियान चलाया गया. पुलिस को देख हडि़या व शराब विक्रेता भाग खड़े हुए. अभियान के दौरान कई हडि़या व शराब का सेवन करते हुए पाये गये. उक्त लोगों को भी पुलिस ने फटकार लगाते हुए खदेड़ दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola