जिप सदस्य को मिला धमकी भरा एसएमएस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 May 2015 8:05 PM
सिमडेगा. कोलेबिरा जिप सदस्य को धमकी भरा एसएमएस मिलने का मामला प्रकाश में आया है. जिप सदस्य दीपशिखा को धमकी भरा एसएमएस कुछ दिनों पहले मिला था. इसकी जानकारी उन्होंने एसपी राजीव रंजन सिंह को दी. श्री सिंह के निर्देश पर पुलिस ने धमकी देने के मामले में धमेंद्र पंडा को पकड़ लिया. पकड़े जाने […]
सिमडेगा. कोलेबिरा जिप सदस्य को धमकी भरा एसएमएस मिलने का मामला प्रकाश में आया है. जिप सदस्य दीपशिखा को धमकी भरा एसएमएस कुछ दिनों पहले मिला था. इसकी जानकारी उन्होंने एसपी राजीव रंजन सिंह को दी. श्री सिंह के निर्देश पर पुलिस ने धमकी देने के मामले में धमेंद्र पंडा को पकड़ लिया.
पकड़े जाने के बाद धमेंद्र पंडा ने कहा उनसे गलती हो गयी. मंगलवार को कोलेबिरा थाना परिसर में जिप सदस्य की उपस्थिति में समझौतानामा तैयार हुआ. दोनों पक्ष में सुलह हो जाने तथा धमेंद्र पंडा द्वारा बांड भरने के बाद मामले को रफा-दफा कर दिया गया. इधर एसपी ने बताया कि जिप सदस्य की जानकारी पर पुलिस ने तत्परता से कार्य किया. जिप सदस्य ने किसी प्रकार का मामला दर्ज नहीं कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










