दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत पहुंचेगी बिजली

Updated at : 11 May 2015 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत पहुंचेगी बिजली

सिमडेगा. राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण के तहत जितने भी गांव में अब तक बिजली नहीं पहंुची है, उक्त सभी गांव में अब दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत बिजली पहुंचाई जायेगी. उक्त जानकारी विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता महादेव मुर्मू ने दी. उन्होंने अन्य योजनाओं की जानकारी दी. बताया कि आरएपीडीआरपी के तहत विद्युत […]

विज्ञापन

सिमडेगा. राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण के तहत जितने भी गांव में अब तक बिजली नहीं पहंुची है, उक्त सभी गांव में अब दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत बिजली पहुंचाई जायेगी. उक्त जानकारी विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता महादेव मुर्मू ने दी. उन्होंने अन्य योजनाओं की जानकारी दी. बताया कि आरएपीडीआरपी के तहत विद्युत कार्यालय को ऑनलाइन करने का काम किया जा रहा है. अब ऑनलाइन बिल भुगतान किया जा सकता है.

बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिये एनएसी क्षेत्र के सभी ट्रांसफारमर में डीटीआर मीटर लगाया जायेगा. एनएसी क्षेत्र कुल 84 ट्रांसफारमर लगे हैं. डीटीआर मीटर के माध्यम से ट्रांसफारमर का लोड का पता लगाया जा सके. इससे यह भी जानकारी मिलेगी कि कितने यूनिट की खपत हो रही है तथा विभाग को कितने यूनिट का भुगतान हो रहा है. उन्होंने बताया कि कामडारा में 50 एमवीए के ट्रांसफारमर की जरूरत है. ट्रांसफारमर नहीं होने के कारण जिले के सभी सब स्टेशन से लोड शेडिंग का काम किया जा रहा है. ऊर्जा सचिव द्वारा नव निर्मित बीरू ग्रिड में लगा 50 एमवीए का ट्रांसफारमर को कामडारा ग्रिड में लगाने का आदेश प्राप्त हुआ है. प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह काम पूरा कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola