समाज के लोग एकजुट हों
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 May 2015 8:04 PM
भोगता समाज को दो दिवसीय अधिवेशन आरंभफोटो फाइल:9एसआइएम:24-कार्यक्रम में उपस्थित लोग.सिमडेगा. स्थानीय आनंद भवन के सभागार में अखिल भारतीय भोगता समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में भोगता समाज का दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन शनिवार से आरंभ हो गया. समाज के पहान विश्वनाथ सिंह ने झंडा पूजन कर एवं निलांबर-पितांबर की तसवीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम […]
भोगता समाज को दो दिवसीय अधिवेशन आरंभफोटो फाइल:9एसआइएम:24-कार्यक्रम में उपस्थित लोग.सिमडेगा. स्थानीय आनंद भवन के सभागार में अखिल भारतीय भोगता समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में भोगता समाज का दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन शनिवार से आरंभ हो गया. समाज के पहान विश्वनाथ सिंह ने झंडा पूजन कर एवं निलांबर-पितांबर की तसवीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का उदघाटन किया. समाज के अध्यक्ष जगन्नाथ भोगता ने समाज के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक व सांस्कृतिक स्थिति पर चर्चा की. समाज के सचिव शंभु प्रधान ने पिछले वर्ष का आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया. समाज के विकास के लिये कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज के लोगों को एकजुट होकर अपने अधिकार के लिये आगे आने का आह्वान किया. साथ ही समाज के लोगों को जागरूक करने पर भी बल दिया. शिक्षा पर भी विशेष जोर दिया गया. सिपता प्रधान, राधे प्रधान, जुगोती देवी, सुनिता देवी, ललिता देवी, खिमोनी देवी, सीता राम प्रधान, मदकु प्रधान आदि ने अपने विचार व्यक्त किये. कार्यक्रम का समापन 10 मई को दोपहर दो बजे किया जायेगा. आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में वेदप्रकाश, राजु प्रधान, रंजीत प्रधान, रितेश प्रधान, दिनेश प्रधान, संजीत, बसंत, जयंत आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










