उग्रवादियों के विरुद्ध छापामारी अभियान चलायें:एसपी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 May 2015 8:04 PM
सिमडेगा : समाहरणालय स्थित सभागार में थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक एसपी राजीव रंजन सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पिछले माह घटी घटनाओं की समीक्षा की गयी. लंबित मामलों का निष्पादन शीघ्र करने का निर्देश एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को दिया.बैठक में उपस्थित थाना प्रभारियों को संबोधित करते हुए एसपी श्री […]
सिमडेगा : समाहरणालय स्थित सभागार में थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक एसपी राजीव रंजन सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पिछले माह घटी घटनाओं की समीक्षा की गयी. लंबित मामलों का निष्पादन शीघ्र करने का निर्देश एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को दिया.बैठक में उपस्थित थाना प्रभारियों को संबोधित करते हुए एसपी श्री सिंह ने कहा कि क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास जारी रखें.
उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष बल देते हुए उन्होंने कहा कि उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सघन छापामारी अभियान चलायें. उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखें . साथ ही क्षेत्र में पुलिस गश्ती में तेजी लायें. एसपी श्री सिंह ने यह भी कहा कि पुलिस व जनता के बीच समन्वय स्थापित कर कार्य करें. बैठक में सभी थाना प्रभारियों ने एक माह का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. बैठक में मुख्य रूप से एसडीपीओ रामगहन उरांव, डीएसपी निखिलानंद दास, पुलिस इंस्पेक्टर सरोज कुमार श्रीवास्तव, उदय प्रताप सिंह के अलावा सभी थाना व ओपी प्रभारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










