मरे हुए जानवर को नहीं खायें:डॉ सिंह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 May 2015 8:04 PM
सिमडेगा. कोलेबिरा प्रखंड के बंदरचुंआ सहित अन्य गांव में एंथ्रेक्स फैलने की संभावना को देखते हुए जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ अभय प्रसाद सिंह ने अपनी टीम के साथ प्रभावित गांव का दौरा किया. दौरा के क्रम में उन्होंने लोगों को एंथ्रेक्स बीमारी के प्रति जागरूक किया. उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि मरे हुए जानवर को […]
सिमडेगा. कोलेबिरा प्रखंड के बंदरचुंआ सहित अन्य गांव में एंथ्रेक्स फैलने की संभावना को देखते हुए जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ अभय प्रसाद सिंह ने अपनी टीम के साथ प्रभावित गांव का दौरा किया. दौरा के क्रम में उन्होंने लोगों को एंथ्रेक्स बीमारी के प्रति जागरूक किया. उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि मरे हुए जानवर को नहीं खायें. मरे जानवर से ही एंथ्रेक्स की बीमारी होती है. डॉ सिंह बताया कि शनिवार को रांची से विभाग की मेडिकल टीम प्रभावित गांव का दौरा कर बीमारी की जांच करते हुए आवश्यक कदम उठायेगी. उन्होंने यह भी बताया कि कोलकाता से वैक्सीन मंगायी जा रही है. एक दो दिन के अंदर प्रभावित क्षेत्र में टीकाकरण का काम शुरू कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










