माता मरिया के पद चिह्नें पर चलें

Published at :15 Aug 2013 1:32 AM (IST)
विज्ञापन
माता मरिया के पद चिह्नें पर चलें

सिमडेगा : संत अन्ना महागिरजा घर में क्रुस विजय पर्व के अवसर पर विशेष मिस्सा समारोह का आयोजन किया गया. संत अन्ना विद्यालय के विद्यार्थियों ने सीएलसी की सदस्यता ग्रहण की. सीएलसी उम्मीदवार के रूप में 40 एवं जूनियर सदस्य के रूप में 80 बच्चों ने सदस्यता ग्रहण की. विशेष धर्म विधि के अनुसार फादर […]

विज्ञापन

सिमडेगा : संत अन्ना महागिरजा घर में क्रुस विजय पर्व के अवसर पर विशेष मिस्सा समारोह का आयोजन किया गया. संत अन्ना विद्यालय के विद्यार्थियों ने सीएलसी की सदस्यता ग्रहण की. सीएलसी उम्मीदवार के रूप में 40 एवं जूनियर सदस्य के रूप में 80 बच्चों ने सदस्यता ग्रहण की.

विशेष धर्म विधि के अनुसार फादर अनिल बाड़ा फादर कोर्नेलियुस तिर्की ने उम्मीदवारों को हरा रंग का मेडल जूनियर सदस्यों को नारंगी रंग का मेडल धारण कराया. इससे पूर्व बच्चे हाथ में मोमबत्ती लेकर घूटने टेक कर करार दोहरावा की. मौके पर फादर अनिल बाड़ा ने कहा कि सीएलसी उम्मीदवार माता मरिया के पद चिह्नें पर चलें.

कलीसिया के सेवा कार्यो में समर्पित जीवन व्यतीत करें. बच्चे गांव विद्यालय में अच्छा आचरण करें एवं दूसरों के लिये अच्छा नमूना बनें. कार्यक्रम को सफल बनाने में समीर तिर्की, संदीप, ओलिव धनवार, सुचिता किंडो आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola