जलडेगा में लाठी से पीट कर एक की हत्या

जलडेगा (सिमडेगा) : ओड़गा में एक व्यक्ति की हत्या लाठी से पीट कर कर दी गयी. जानकारी के मुताबिक ओड़गा मंतुरगढ़ा निवासी जबलुन उर्फ झाबू कंडूलना गुरुवार को साप्ताहिक बाजार गया था. अपराह्न् लगभग पांच बजे बाजार परिसर में ही ओड़गा निवासी सुलेमान तिग्गा के साथ उसकी कहा–सुनी हो गयी. रात्रि में झाबू कंडूलना अपने […]
जलडेगा (सिमडेगा) : ओड़गा में एक व्यक्ति की हत्या लाठी से पीट कर कर दी गयी. जानकारी के मुताबिक ओड़गा मंतुरगढ़ा निवासी जबलुन उर्फ झाबू कंडूलना गुरुवार को साप्ताहिक बाजार गया था.
अपराह्न् लगभग पांच बजे बाजार परिसर में ही ओड़गा निवासी सुलेमान तिग्गा के साथ उसकी कहा–सुनी हो गयी. रात्रि में झाबू कंडूलना अपने घर नहीं जा कर सुलेमान तिग्गा के ही घर चला गया. आवेश में आ कर सुलेमान तिग्गा ने लाठी से पीट कर उसकी हत्या कर दी. हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद सुलेमान तिग्गा फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. इधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




