डेली मार्केट से मृत नवजात शिशु बरामद

Updated at : 09 Jan 2015 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
डेली मार्केट से मृत नवजात शिशु बरामद

13-मृत शिशु को देखते पुलिस पदाधिकारी व अन्यसिमडेगा. शहरी क्षेत्र के डेली मार्केट के निकट से एक मृत नवजात शिशु को बरामद किया गया. उसे कचरे के ढेर में किसी ने डाल दिया था. उक्त मासूम को किसी एक छोटे से कार्टून में डाल कर फेंक दिया गया था. दोपहर में स्थानीय लोगों की उस […]

विज्ञापन

13-मृत शिशु को देखते पुलिस पदाधिकारी व अन्यसिमडेगा. शहरी क्षेत्र के डेली मार्केट के निकट से एक मृत नवजात शिशु को बरामद किया गया. उसे कचरे के ढेर में किसी ने डाल दिया था. उक्त मासूम को किसी एक छोटे से कार्टून में डाल कर फेंक दिया गया था. दोपहर में स्थानीय लोगों की उस पर नजर पड़ी. देखते ही देखते यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गयी. मृत नवजात शिशु को देखने के लिये लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहंुच शव को अपने कब्जे में ले लिया. इस प्रकार की यह पहली घटना क्षेत्र में देखने को मिली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola