दो वाहन में लदा अवैध लकड़ी जब्त

Updated at : 22 Dec 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
दो वाहन में लदा अवैध लकड़ी जब्त

सिमडेगा. सिमडेगा पुलिस ने दो वाहन में अवैध रूप से ले जा रहे लकड़ी को जब्त कर लिया है. जानकारी के मुताबिक टाटा 407 वाहन (जेएच 10एन 9881) एवं ट्रैक्टर जेएच 20ए 6756) में लाद कर लकड़ी को ठेठइटांगर से सिमडेगा की ओर लाया जा रहा था. पुलिस ने जब उक्त वाहनों का पीछा किया […]

विज्ञापन

सिमडेगा. सिमडेगा पुलिस ने दो वाहन में अवैध रूप से ले जा रहे लकड़ी को जब्त कर लिया है. जानकारी के मुताबिक टाटा 407 वाहन (जेएच 10एन 9881) एवं ट्रैक्टर जेएच 20ए 6756) में लाद कर लकड़ी को ठेठइटांगर से सिमडेगा की ओर लाया जा रहा था. पुलिस ने जब उक्त वाहनों का पीछा किया तो वाहन चालकों ने वाहनों को इदगाह मुहल्ला स्थित टिंबर में घुसा दिया. पुलिस पीछा करते हुए वहां पहुंची तथा लकड़ी से लदे दोनों वाहनों को जब्त कर लिया. कुछ लकडि़यों को वाहन से नीचे गिरा दिया गया था. गिरे हुए लकडि़यों को भी पुलिस ने जब्त कर लिया. इस संबंध में थाना में टिंबर मालिक एएम खान एवं दोनोें वाहन मालिकों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की है. इस अभियान में प्रोबेंसियल डीएसपी नजीर अख्तर व पुलिस बल के जवान शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola