पांच हत्याओं का आरोपी उग्रवादी पकड़ा गया
Updated at : 22 Dec 2014 9:13 AM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा : पुलिस ने पांच हत्याओं के आरोपी पीएलएफआइ उग्रवादी दिलीप महतो को गिरफ्तार किया है. वह रनिया के कुल्हइ गांव का निवासी है. अभी वह बसिया के डुंगरडीह में जदु महतो के घर में रह रहा था. हाल ही में उसकी शादी होनेवाली थी. वर्ष 2013 से वह विक्रम दस्ते का सदस्य था. एसपी […]
विज्ञापन
सिमडेगा : पुलिस ने पांच हत्याओं के आरोपी पीएलएफआइ उग्रवादी दिलीप महतो को गिरफ्तार किया है. वह रनिया के कुल्हइ गांव का निवासी है. अभी वह बसिया के डुंगरडीह में जदु महतो के घर में रह रहा था. हाल ही में उसकी शादी होनेवाली थी.
वर्ष 2013 से वह विक्रम दस्ते का सदस्य था. एसपी राजीव रंजन सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि दिलीप महतो ने हत्या की पांच घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. दिलीप लसिया क्षेत्र में लेवी लेने आया था. इसी क्रम में उसे गिरफ्तार किया गया. उसके पास से पीएलएफआइ का लेटर हेड व एक मोबाइल बरामद किया गया है.
बारूद गोप के दस्ते ने की थी मनोज की हत्या: एसपी श्री सिंह बताया कि दिलीप महतो ने पूछताछ में बताया कि पारा शिक्षक मनोज कुमार की हत्या बारूद गोप की दस्ते ने की थी. मनोज कुमार की हत्या के लिए सुपारी दी गयी थी.
हत्या से पूर्व मनोज कुमार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए उसे जिम्मेदारी दी जा रही थी, किंतु इनकार करने पर यह जिम्मेदारी धनेश्वर बड़ाइक को दी गयी थी.
बस कर्मियों के माध्यम से होता है लेन- देन : एसपी श्री सिंह ने कहा कि उग्रवादियों के पास लेवी का पैसा पहुंचाने के काम में कई बसकर्मी शामिल हैं. उनके माध्यम से पैसे का लेन- देन किया जाता है. वैसे बस कर्मियों को चिह्न्ति किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




