पेशावर में आंतकी हमले के विरोध में कैंडल जुलूस

Updated at : 20 Dec 2014 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
पेशावर में आंतकी हमले के विरोध में कैंडल जुलूस

सिमडेगा. शहरी क्षेत्र के भट्ठीटोली में पाकिस्तान के पेशावर में मारे गये आर्मी स्कूल के बच्चों को श्रद्धांजलि दी गयी. कार्यक्रम में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया. इस अवसर पर कैंडल जुलूस भी निकला गया. जुलूस में शामिल बच्चों व अन्य लोगों ने हाथों में कैंडल कर मुख्य पथ का भ्रमण किया. हारून […]

विज्ञापन

सिमडेगा. शहरी क्षेत्र के भट्ठीटोली में पाकिस्तान के पेशावर में मारे गये आर्मी स्कूल के बच्चों को श्रद्धांजलि दी गयी. कार्यक्रम में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया. इस अवसर पर कैंडल जुलूस भी निकला गया. जुलूस में शामिल बच्चों व अन्य लोगों ने हाथों में कैंडल कर मुख्य पथ का भ्रमण किया. हारून रसीद चौक के निकट सभी जमा हुए. वक्ताओं ने कहा कि आतंकियों द्वारा स्कूली बच्चों पर हमला कर की गयी हत्या शर्मनाक है. जिसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि आतंकियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए. साथ ही ऐसे आतंकी हमले को समाप्त करने के लिये पाकिस्तान को विशेष कदम उठाना चाहिए. साथ ही आतंकवाद के खिलाफ पूरे विश्व को एकजुट होना चाहिए. इस अवसर पर डॉ एम आलम, मो गयास, मो जलाल, शाह फैसल, समी आलम आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola