फूलों का निर्माण भी आय का जरिया

Updated at : 18 Dec 2014 11:14 AM (IST)
विज्ञापन
फूलों का निर्माण भी आय का जरिया

सिमडेगा : बाजारटोली स्थित सामुदायिक भवन में स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय कृत्रिम फूल निर्माण प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया. समापन समारोह में मुख्य अतिथि बैंक ऑफ इंडिया के एलडीएम वीरसेन बोइपाई एवं विशिष्ट अतिथि बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक लीना बोदरा उपस्थित थे. प्रशिक्षण शिविर में कुल 28 […]

विज्ञापन
सिमडेगा : बाजारटोली स्थित सामुदायिक भवन में स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय कृत्रिम फूल निर्माण प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया.
समापन समारोह में मुख्य अतिथि बैंक ऑफ इंडिया के एलडीएम वीरसेन बोइपाई एवं विशिष्ट अतिथि बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक लीना बोदरा उपस्थित थे. प्रशिक्षण शिविर में कुल 28 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया. जिसमें पाकरटांड़ प्रखंड के दो, बोलबा के एक, ठेठइटांगर के चार एवं सिमडेगा के 21 प्रशिक्षणार्थी शामिल हैं. प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाण पत्र का भी वितरण किया गया. मौके पर एलडीएम श्री बोइपाई ने कहा कि कृत्रिम फूल निर्माण लाभप्रद व्यवसाय है. इससे जुड़ कर आत्मनिर्भर बना जा सकता है. विशेष रूप से महिलाएं इस व्यवसाय से जुड़ें और स्वावलंबी बनें. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण को धरातल पर उतारें एवं प्रशिक्षण को बेकार नहीं जाने दें.
बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक लीना बोदरा ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आने का प्रयास करें. महिलाएं अपने आप को किसी कम नहीं आंके. कृत्रिम फूल निर्माण का जो प्रशिक्षण लिया है, उससे लाभ उठायें तथा निरंतर जीवन में आगे बढ़ने का काम करें. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलायी जा रही हैं, जिसका लाभ उठाना चाहिए.
कार्यक्रम का संचालन संस्था के निदेशक जोलजस कुजूर ने किया. प्रशिक्षण प्रियंका सिन्हा व कलावती देवी ने दिया. कार्यक्रम से पूर्व अतिथियों का स्वागत बुके भेंट कर किया गया. कार्यक्रम में फैकल्टी सामुएल मुंडू, रूही डुंगडुंग, बिनकस लकड़ा, राकेश केरकेट्टा, जेवियर कुजूर आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola