क्रिसमस गैदरिंग पर होंगे कई कार्यक्रम

सिमडेगा. सामटोली स्थित संत अन्ना महागिरजा घर परिसर में संत जोसेफ क्लब कोर समिति की बैठक नीलम राकेश मिंज की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 18 दिसंबर को आयोजित क्रिसमस गैदरिंग कार्यक्रम पर चर्चा की गयी. क्रिसमस गैदरिंग सामटोली पल्ली परिसर में होगा. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि क्रिसमस गैदरिंग कार्यक्रम के […]
सिमडेगा. सामटोली स्थित संत अन्ना महागिरजा घर परिसर में संत जोसेफ क्लब कोर समिति की बैठक नीलम राकेश मिंज की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 18 दिसंबर को आयोजित क्रिसमस गैदरिंग कार्यक्रम पर चर्चा की गयी. क्रिसमस गैदरिंग सामटोली पल्ली परिसर में होगा. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि क्रिसमस गैदरिंग कार्यक्रम के दौरान क्रिसमस से संबंधित सामूहिक गायन व नृत्य प्रतियोगिता आयोजित किया जायेगा. स्कूल स्तर पर बच्चों को चयनित कर कार्यक्रम प्रस्तुत कराया जायेगा. साथ ही बाहर के कलाकारों को भी आमंत्रित किया जायेगा. अगली बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने का निर्णय लिया गया. बैठक में फादर बेंजामिन केरकेट्टा, सिस्टर अमनी, मतियस कुल्लू, सिराफिनुस कुल्लू, नीलम राकेश मिंज, ख्रिस्तोफर किंडो, जेम्स डंुगडंुग, कुलदीप किंडो, कुलकांत केरकेट्टा, सुनील मिंज, अनिल कुस्मा, जोन अभय डंुगडंुग, अनूप लकड़ा, क्लारा बा, कैथरिना खेस, एलिजाबेथ बखला, जोनसन मिंज, जकरियस कुजूर, पंकज तिग्गा, रेशमा कोंगाड़ी, सुचिता तिर्की आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




