लीड :5:::: क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरतें

फ्लैग :::: बैठक.एसडीपीओ ने कहाअपराध समीक्षा बैठकफोटो फाइल:7एसआइएम:6-बैठक में उपस्थित एसडीपीओ व अन्य.सिमडेगा. एसडीपीओ कार्यालय में थाना प्रभारियों की बैठक एसडीपीओ रामगहन उरांव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पिछले माह घटी घटनाओं की समीक्षा की गयी. थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की स्थिति से एसडीपीओ को अवगत कराया. साथ ही घटनाओं से संबंधित प्रतिवेदन […]
फ्लैग :::: बैठक.एसडीपीओ ने कहाअपराध समीक्षा बैठकफोटो फाइल:7एसआइएम:6-बैठक में उपस्थित एसडीपीओ व अन्य.सिमडेगा. एसडीपीओ कार्यालय में थाना प्रभारियों की बैठक एसडीपीओ रामगहन उरांव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पिछले माह घटी घटनाओं की समीक्षा की गयी. थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की स्थिति से एसडीपीओ को अवगत कराया. साथ ही घटनाओं से संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. बैठक में एसडीपीओ श्री उरांव ने कहा कि लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन के साथ फरार वारंटियों को शीघ्र गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजें. उन्होंने कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरतें. क्रिसमस पर्व को लेकर क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाये रखने में अहम भूमिका निभायें. उन्होंने कहा कि उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सघन छापामारी अभियान चलायें. साथ ही गश्ती कार्य में तेजी लायें. उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें तथा अपराध पर अंकुश लगाने की पूरी कोशिश करें. बैठक में सिमडेगा पुलिस इंस्पेक्टर सरोज कुमार श्रीवास्तव, बानो पुलिस इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह, सिमडेगा थाना प्रभारी अरुण कुमार महथा, कोलेबिरा थाना प्रभारी बृज कुमार, केरसई थाना प्रभारी अशरफी पासवान, कुरडेग थाना प्रभारी इमानुएल टोपनो, जलडेगा थाना प्रभारी सुभाष चंद्र सिंह, बांसजोर ओपी प्रभारी सामुएल लिंडा के अलावा अन्य थाना प्रभारी व ओपी प्रभारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




