टॉपर्स आठ को होंगे पुरस्कृत

Updated at : 04 Dec 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
टॉपर्स आठ को होंगे पुरस्कृत

सिमडेगा. सामटोली स्थित सेंट मेरीज उच्च विद्यालय में पुरस्कार समारोह का आयोजन आठ दिसंबर को पूर्वाह्न दस बजे से किया गया है. इस मौके पर वर्ष 2014 में माध्यमिक एवं इंटर के टॉपर्स को पुरस्कृत किया जायेगा. साथ ही दसवीं एवं 12वीं के सेंटअप टेस्ट का रिजल्ट घोषित किया जायेगा. इसके अलावा 14 वर्ष आयु […]

विज्ञापन

सिमडेगा. सामटोली स्थित सेंट मेरीज उच्च विद्यालय में पुरस्कार समारोह का आयोजन आठ दिसंबर को पूर्वाह्न दस बजे से किया गया है. इस मौके पर वर्ष 2014 में माध्यमिक एवं इंटर के टॉपर्स को पुरस्कृत किया जायेगा. साथ ही दसवीं एवं 12वीं के सेंटअप टेस्ट का रिजल्ट घोषित किया जायेगा. इसके अलावा 14 वर्ष आयु वर्ग के राष्ट्रीय विजेता रहे हॉकी खिलाडि़यों को भी सम्मानित किया जायेगा. जिन टॉपर्स विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जायेगा. इसमें माध्यमिक परीक्षा के लिये अमृत साहू, सूरज कुमार अग्रवाल, अनुराग बागे, अनु किंडो, इंटर विज्ञान में अंकिता एंजेला केरकेट्टा, तेरेसा खेस, आशीष लकड़ा, इंटर कॉमर्स में आयुष अग्रवाल, सहनशील तिर्की, अनीषा लकड़ा, इंटर कला में जसिंता एक्का, राधा कुमारी व ज्योति तिर्की के नाम शामिल हैं. यह जानकारी विद्यालय के प्राचार्य फादर जोन तिर्की ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola