साजिश के तहत एनोस को जेल भेजा गया: भगत

प्रेस कांफ्रेंस में झापा नेताओं ने कहा भाजपा जेएमएम ने की एनोस एक्का के खिलाफ साजिशफोटो: 28 एसआईएम: 1- प्रेस से वाता करते झापा महामंत्री अशोक भगत, मेनोन एक्का व अन्यप्रतिनिधिसिमडेगा. साजिश के तहत विधान सह कोलेबिरा के झापा प्रत्याशी एनोस एक्का को जेल भेज दिया गया है. इसके पीछे भाजपा एवं जेएमएम की साजिश […]
प्रेस कांफ्रेंस में झापा नेताओं ने कहा भाजपा जेएमएम ने की एनोस एक्का के खिलाफ साजिशफोटो: 28 एसआईएम: 1- प्रेस से वाता करते झापा महामंत्री अशोक भगत, मेनोन एक्का व अन्यप्रतिनिधिसिमडेगा. साजिश के तहत विधान सह कोलेबिरा के झापा प्रत्याशी एनोस एक्का को जेल भेज दिया गया है. इसके पीछे भाजपा एवं जेएमएम की साजिश है. उक्त बातें आज विधायक एनोस एक्का के आवास पर प्रेस कांफ्रेंस कर पत्रकारों से झारखंड पार्टी के क ेंद्रीय महामंत्री अशोक भगत व मेनोन एक्का ने कही. पत्रकारों से बात करते हुए श्री भगत ने कहा कि एनोस एक्का को साजिश के तहत उनकी लोकप्रियता से घबरा कर हत्या के मामले में जेल भेज दिया गया. इसे क्षेत्र की जनता समझ रही है. चुनाव में जनता इसका जवाब देगी. श्री भगत ने कहा कि शिक्षक की हत्या की घटना की वे निंदा करते हंै. उनके परिजनों के प्रति उनकी हमदर्दी है. एनोस एक्का ऐसा काम नहीं कर सकते. पत्रकारों से बात करते हुए सिमडेगा झापा प्रत्याशी सह विधायक एनोस एक्का की पत्नी मेनोन एक्का ने कहा कि एनोस एक्का के जेल भेज देने से कोई फर्क नहीं पड़ता. कहा कि 2009 में भी साजिश के तहत एनोस एक्का को जेल में बंद कर दिया गया था. जेल में ही रह कर एनोस एक्का ने शानदार जीत हासिल की थी. जनता ने अपना प्यार एनोस एक्का को दिया था. इस बार भी साजिश के तहत एनोस एक्का को जेल में डाल दिया गया है. इस बार भी जनता का प्यार श्री एक्का को मिलेगा. झापा सिमडेगा व कोलेबिरा दोनों विधान सभा से चुनाव जीतेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




