शराब बंदी को लेकर महिलाओं ने कसी कमर

Updated at : 17 Oct 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
शराब बंदी को लेकर महिलाओं ने कसी कमर

फोटो फाइल:17एसआइएम:4-प्रदर्शन करती महिलाएंप्रतिनिधिठेठइटांगर(सिमडेगा). प्रखंड के घोड़ीटोली महिला मंडली के सदस्यों ने शराब बंदी के लिए कमर कस ली है. महिला मंडली के साथ अन्य सैकड़ों महिलाएं भी जुड़ गयी हैं. शराब बंदी को लेकर महिलाओं ने अभियान छेड़ दिया है. रैली व प्रदर्शन के माध्यम से शराब निर्माण एवं बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का […]

विज्ञापन

फोटो फाइल:17एसआइएम:4-प्रदर्शन करती महिलाएंप्रतिनिधिठेठइटांगर(सिमडेगा). प्रखंड के घोड़ीटोली महिला मंडली के सदस्यों ने शराब बंदी के लिए कमर कस ली है. महिला मंडली के साथ अन्य सैकड़ों महिलाएं भी जुड़ गयी हैं. शराब बंदी को लेकर महिलाओं ने अभियान छेड़ दिया है. रैली व प्रदर्शन के माध्यम से शराब निर्माण एवं बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का प्रयास महिलाओं द्वारा किया जा रहा है. इसी क्रम में शुक्रवार को घोड़ीटोली में महिलाओं की बैठक हुई. बैठक में जिला परिषद सदस्य अनिता कुजूर, मुखिया बिरजिनया , पादरी के टेटे, एस्थेर केरकेट्टा, सेलेन टेटे, अंजोरेम बा आदि ने मुख्य रूप से भाग लिया. बैठक में शराब बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया. साथ ही लगातार नशाबंदी अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया. बैठक के बाद रैली निकाली गयी. रैली में शामिल महिलाएं अपने हाथों में नशाबंदी से संबंधित बैनर लिए हुए थे. महिलाएं पीने वालो पीना छोड़ो, शराब बिक्री बंद करो, जो हुआ नशा का शिकार उजड़ा उसका घर परिवार आदि नारेबाजी कर रहे थे. रैली में सेनेल टेटे, एस्थेर केरकेट्टा, अंजोरोम बा, सुबानी कुल्लू, प्रेमिका कुल्लू, अमरमनी टेटे, सरानी कुल्लू, मार्था कुल्लू, चोन्हाती डंुगडंुग, प्यारी केरकेट्टा, फुलमनी टेटे, इसराइल बा, सबान टेटे, अनोल कुल्लू, निस्तार डंुगडंुग, नीलिमा टेटे के अलावा अन्य महिलाएं शामिल थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola