बानो प्रखंड में 65 प्रतिशत मतदान हुआ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Dec 2019 12:28 AM
बानो : तोरपा विधान सभा क्षेत्र के बानो प्रखंड के सभी 89 बूथों में शांतिपूर्ण मतदान हुअा. प्रखंड के अधिकतर बूथों में सुबह से ही मतदान करने वाले लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गयी थी. उग्रवाद प्रभावित इलाकों में मतदाताओं में विशेष उत्साह देखा गया. बानो में 65 प्रतिशत मतदान हुआ. बानो में कुल […]
बानो : तोरपा विधान सभा क्षेत्र के बानो प्रखंड के सभी 89 बूथों में शांतिपूर्ण मतदान हुअा. प्रखंड के अधिकतर बूथों में सुबह से ही मतदान करने वाले लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गयी थी. उग्रवाद प्रभावित इलाकों में मतदाताओं में विशेष उत्साह देखा गया. बानो में 65 प्रतिशत मतदान हुआ. बानो में कुल 58945 वोटरों में 38346 वोटरों ने मतदान किया.
बानो प्रखंड के बूथ संख्या 174 बूथ में सबसे कम 51.9 प्रतिशत एवं बूथ संख्या 199 में सबसे अधिक 79 प्रतिशत मतदान हुआ. बूथ संख्या 166, 235 एवं 228 में इवीएम खराब रहने के कारण इवीएम बदली गयी. बूथ संख्या 217, 218 एवं 212 में लगभग चार बजे तक मतदान हुआ.
तीनों बूथों में तीन बजे से पहले काफी संख्या में मतदाता उपस्थित थे. परिणाम स्वरूप मतदान चार बजे तक होता रहा. ओल्हान महाबुआंग, बेड़ाइरगी ,बड़काडूइंल, सतबोरा व कोनाप आदि क्षेत्रों में मतदान करने के लिए लंबील कतार देखी गयी. कंट्रोल रूम में वीडियो समीर खलखो एवं सीओ मनींद्र भगत सभी बूथों पर नजर रखे हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










