ePaper

नेटवर्किंग कंपनी से समन्वय स्थापित कर नेटवर्क उपलब्ध करायें : सिमडेगा उपायुक्त

Updated at : 06 Apr 2019 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
नेटवर्किंग कंपनी से समन्वय स्थापित कर नेटवर्क उपलब्ध करायें : सिमडेगा उपायुक्त

रविकांत साहू, सिमडेगा समाहरणालय सभागार में लोकसभा चुनाव को लेकर उपायुक्त विप्रा भाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गयी. उपायुक्त चुनाव संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए नेटवर्क की बेहतर सुविधा सभी पोलिंग बूथों में करने के लिये नेटवर्किंग कंपनी समन्वय स्थापित कर सभी क्षेत्रों में नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध करायें. शैडो एरिया […]

विज्ञापन

रविकांत साहू, सिमडेगा

समाहरणालय सभागार में लोकसभा चुनाव को लेकर उपायुक्त विप्रा भाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गयी. उपायुक्त चुनाव संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए नेटवर्क की बेहतर सुविधा सभी पोलिंग बूथों में करने के लिये नेटवर्किंग कंपनी समन्वय स्थापित कर सभी क्षेत्रों में नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध करायें.

शैडो एरिया में सुरक्षा व मूलभुत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा माइक्रो प्लान बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया. सभी मतदान केंद्रो पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया. अनुमंडल पदाधिकारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी को चुनावी प्रक्रिया के दौरान वाहन कोषांग से वाहन की उपलब्धता पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया.

किसी भी पार्टी द्वारा बिना अनुमति के कार्यक्रम के आयोजन पर कानूनी कार्रवाई का निर्देश दिया गया. अवैध रूप से शराब की चुलाई तथा अवैध शराब विक्रेताओं पर कार्रवाई करने व सघन रूप से छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश उत्पाद अधीक्षक को दिया गया.

स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली में बाइक एंबुलेंस, पुलिस फोर्स के अलावे आम जनता भी शामिल होंगे. एसपी संजीव कुमार ने कहा कि सभी पोलिंग बूथों, कलस्टर तथा रूट चार्ट के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस प्रशासन के द्वारा कोई कमी नहीं होने दी जायेगी. बैठक में मुख्य रूप से उपविकास आयुक्त, सहायक निर्वाची पदाधिकारी 70 सिमडेगा, सहायक निर्वाची पदाधिकारी 71 कोलेबिरा, उप निर्वाचन पदाधिकारी, सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी के अलावे अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola