लातापानी गांव में पहुंची सौर ऊर्जा से बिजली
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Jun 2026 9:59 PM
लातापानी गांव में पहुंची सौर ऊर्जा से बिजली
सिमडेगा. जलडेगा प्रखंड की लमडेगा पंचायत के लातापानी गांव अब तक बिजली से महरूम था. टीआरआइएफ व एचडीएफसी बैंक के सहयोग से गांव में 22 केवी का सौर ऊर्जा पावर ग्रिड का उद्घाटन बुधवार को किया गया. गांव के 83 घरों में आज बिजली का प्रकाश पहुंच गया, जिससे गांव में खुशी की लहर है. ग्रामीण अब बल्ब, पंखे और पानी के लिए मोटर सौर ऊर्जा से चला सकते हैं. बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार ने सौर ऊर्जा के पावर ग्रिड का उद्घाटन किया. उदघाटन के साथ ही ग्रामवासी के चेहरे खुशी से खिल उठे. सभी 83 लाभार्थियों को चार-चार बल्ब प्रदान किये गये. अगले पांच साल तक मेंटेनेंस टीआरआइएफ द्वारा किया जायेगा. गांव वालों की समिति बनायी गयी है, जो इसका प्रशिक्षण प्राप्त कर इसका संचालन का काम भी करेंगे. संस्था द्वारा ग्रामीणों को इसे बाद में हैंडओवर कर दिया जायेगा. ज्ञात हो कि टीआरआइएफ द्वारा लातापानी के अलावा और आठ गांवों में भी सोलर ग्रीड का कार्य प्रगति पर है. जल्द उन गांव में भी सौर ऊर्जा से विद्युत आपूर्ति की जायेगी.
नया ट्रांसफार्मर लगा, लोगों में खुशी
बानो. बांकी मिशन परिसर में नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया. प्राचार्य फादर अलेक्जेंडर कुल्लू, तनवीर हुसैन, अमित बडिंग समेत अन्य ने सामूहिक रूप से फीता काटकर ट्रांसफाॅर्मर का उद्घाटन किया. मौके पर बेनेदिक्त डांग, सुनीत कंडुलना, निर्मला सुरिन, बेनेडिक्ट डांग, फादर पीटर जोजो, जोसेफ बडिंग, अलबर्ट डांग, मगदली डांग, इस्तेला कंडुलना, विक्टोरिया डांग, मेरी कंडुलना, समीर होरो, मिल्ता मड़की, एरिक डांग, अमित डांग, सामुएल कंडुलना, गोरेती डांग उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










