पैक्स उपचुनाव में ऋतुराज शरण की बड़ी जीत, दूसरी बार संभालेंगे अध्यक्ष पद

Updated:
विज्ञापन

महिन्दवारा पैक्स अध्यक्ष पद पर दूसरी बार निर्वाचित होने के बाद समर्थकों के साथ ऋतुराज

Hajipur News : 847 वोट लेकर ऋतुराज शरण ने मारी बाजी, समर्थकों में खुशी की लहर

विज्ञापन

हाजीपुर से कृत्यानंद सिंह की रिपोर्ट
Hajipur News : महनार प्रखंड के महिन्दवारा पैक्स उपचुनाव में अध्यक्ष पद पर ऋतुराज शरण ने एक बार फिर जीत का परचम लहराते हुए दूसरी बार अध्यक्ष बनने का गौरव हासिल किया. बुधवार को हुए मतदान के बाद शाम में मतगणना संपन्न हुई, जिसके बाद निर्वाचन पदाधिकारी ने परिणाम की घोषणा की. घोषित परिणाम के अनुसार ऋतुराज शरण ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी लक्ष्मण सिंह कुशवाहा को 223 मतों के अंतर से पराजित किया. ऋतुराज शरण को कुल 847 मत प्राप्त हुए, जबकि लक्ष्मण सिंह कुशवाहा को 624 मत मिले. परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने अबीर-गुलाल उड़ाकर तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया.

11 में 10 सदस्य पहले ही निर्विरोध चुने गए थे

पैक्स की 11 सदस्यीय समिति में से 10 सदस्य पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे. अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के एकमात्र रिक्त सदस्य पद पर हुए चुनाव में सुरेन्द्र मांझी ने 150 मतों के अंतर से जीत दर्ज की. सामान्य वर्ग से जयप्रकाश सिंह, राजीव कुमार सिंह, राजेश कुमार वर्मा, चन्द्र भूषण कुमार, रेखा देवी, सीमा कुमारी एवं रूबी कुमारी, पिछड़ा वर्ग से अमरनाथ राय एवं सुधा देवी तथा अत्यंत पिछड़ा वर्ग से उमेश प्रसाद साह एवं तन्नु कुमारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए. इनमें सीमा कुमारी लगातार चौथी बार निर्विरोध पैक्स सदस्य चुनी गई हैं.

जनता के विश्वास को विकास से लौटाऊंगा : ऋतुराज

निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मुकेश कुमार ने अध्यक्ष पद पर निर्वाचित ऋतुराज शरण एवं सदस्य पद पर विजयी सुरेन्द्र मांझी को प्रमाण-पत्र प्रदान किया. जीत के बाद ऋतुराज शरण ने कहा कि उनके पहले कार्यकाल के कार्यों पर पंचायत की जनता ने मुहर लगाई है. उन्होंने जीत का श्रेय पंचायत के मतदाताओं को देते हुए कहा कि वे पैक्स सदस्यों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने तथा किसानों की समृद्धि के लिए पूरी ताकत से कार्य करेंगे.

देर रात तक चलता रहा जश्न

परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों ने देर रात तक जीत का जश्न मनाया. गुरुवार सुबह भी बड़ी संख्या में लोगों ने उनके आवास पहुंचकर बधाई दी. इस दौरान संतलाल सिंह, नीरज कुमार, पंकज कुमार, राजीव कुमार, आनंद स्वरूप सिंह, शिवचंद्र सिंह, सत्यनारायण सिंह, संजय कुमार, राजा कुमार, आयुष कुमार, सोनू कुमार, अभिजीत कुमार, अभिषेक कुमार, सौरव सुमन, गुड्डू कुमार, पप्पू कुमार समेत दर्जनों समर्थक मौजूद रहे. मतगणना के दौरान महनार प्रखंड कार्यालय में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. थानाध्यक्ष वेदानंद सिंह पुलिस बल के साथ पूरे समय मौजूद रहे.

Also Read : पहाड़पुर में टॉवर पर चढ़ी युवती बनी चर्चा का विषय, भूमि स्वामी ने दर्ज कराई प्राथमिकी

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन