सिमडेगा : पति पत्नी व बच्ची की टांगी से मारकर हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Dec 2018 10:09 PM
रविकांत साहू, सिमडेगा बोलबा थाना क्षेत्र के बोलबा थाना क्षेत्र के कल मंगा दीपाटोली में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या प्रेम प्रसंग के मामले में टांगी से मारकर कर दी गयी. थाना क्षेत्र के तलमंगा दीपा टोली निवासी तपेश्वर सिंह सीता देवी दोनों पति पत्नी एवं उनकी आठ वर्षीय बच्ची चांदनी कुमारी […]
रविकांत साहू, सिमडेगा
बोलबा थाना क्षेत्र के बोलबा थाना क्षेत्र के कल मंगा दीपाटोली में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या प्रेम प्रसंग के मामले में टांगी से मारकर कर दी गयी. थाना क्षेत्र के तलमंगा दीपा टोली निवासी तपेश्वर सिंह सीता देवी दोनों पति पत्नी एवं उनकी आठ वर्षीय बच्ची चांदनी कुमारी खाना खाकर देर रात को सो रहे थे. इसी क्रम में गांव के ही गुड्डू सिंह नामक युवक घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया.
गुड्डू सिंह ने सबसे पहले टांगी से तपेश्वर सिंह पर जानलेवा हमला कर उनकी हत्या कर दी. उसके बाद उनकी पत्नी सीता देवी को टांगी से मारकर हत्या कर दी. इस क्रम में उसकी 8 वर्षीय बच्ची चांदनी कुमारी बगल के घर में जाकर छुप गयी.
दोनों पति पत्नी की हत्या करने के बाद भी गुड्डू सिंह का क्रोध शांत नहीं हुआ. आठ वर्षीय चांदनी कुमारी जो बगल के घर में एक महिला के गोद में छुप कर बैठे थी. उसे भी खींचकर घसीटते हुए घटनास्थल पर लाकर टांगी से काटकर हत्या कर दी.
प्रेम प्रसंग का मामला
हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बताया गया है. जानकारी के मुताबिक तपेश्वर सिंह बाहर कमाने के लिए गया हुआ था. इसी दौरान गुड्डू सिंह का प्रेम सीता देवी से हो गया था. इधर तपेश्वर सिंह के बाहर से आ जाने के बाद प्रेम प्रसंग के मामले में कई बार विवाद हुआ. इससे क्रोधित होकर गुड्डू सिंह ने घटना को अंजाम दिया.
हत्या के मामले में डीआईजी एबी होमकर ने कहा कि घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. हत्यारे की पहचान भी हो गयी है. उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










