सिमडेगा : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाईक सवार की मौत, एक घायल

रविकांत साहू@सिमडेगा कोलेबिरा बानो स्टेट हाईवे स्थित टूटीकेल ग्राम के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से टूटीकेल पंचायत के माराबुरू निवासी सुबाश कंडुलना की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. घटना में करंज टोली निवासी बसंत डांग गंभीर रूप से घायल हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों सुबाश कंडुलना व बसंत […]
रविकांत साहू@सिमडेगा
कोलेबिरा बानो स्टेट हाईवे स्थित टूटीकेल ग्राम के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से टूटीकेल पंचायत के माराबुरू निवासी सुबाश कंडुलना की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. घटना में करंज टोली निवासी बसंत डांग गंभीर रूप से घायल हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों सुबाश कंडुलना व बसंत डांग बाईक से कोलेबिरा की ओर आ रहे थे.
इसी क्रम में टूटीकेल ग्राम के निकट मुख्य पथ पर ही अज्ञात वाहन ने बाईक को सीधी टक्कर मार दी. दुर्घटना में घटना स्थल पर ही सुबाश कंडुलना की मौत हो गयी. जबकि बसंत डांग गंभीर रूप से घायल हो गये. उसे स्थानीय ग्रामीण एवं कोलेबिरा पुलिस के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा पहुंचाया गया.
जहां पर चिकित्सक डॉक्टर राकेश कुमार के द्वारा प्राथमिक इलाज करने के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




