पेंटिंग के माध्यम नारी सशक्तीकरण का दिया गया संदेश

Updated:
विज्ञापन

पेंटिंग के माध्यम नारी सशक्तीकरण का दिया गया संदेश

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

सिमडेगा. सिमडेगा महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. मौके पर कैडेट्स ने अपनी पेंटिंग के माध्यम से नारी सशक्तीकरण, आधुनिक समाज में उनकी क्षमता व संघर्ष को विश्लेषित किया. साथ ही अपने विचारों से लोगों को नारी सम्मान , उनकी भूमिका उनके महत्व की ओर आकर्षित किया. कहा गया कि यह दिन हमें महिलाओं के अद्भुत योगदान और उनके संघर्षों को याद दिलाता है. वक्ताओं ने कहा कि महिला दिवस सिर्फ महिलाओं के लिए जश्न का दिन नहीं है, बल्कि यह समाज को यह याद दिलाने का अवसर है कि महिलाओं के बिना कोई समाज पूरा नहीं होता. मौके पर उपस्थित सीनियर कैडेट संतोषी कुमारी ने महिलाओं की समाज में भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं. रानी लक्ष्मीबाई का साहस, सरोजिनी नायडू की ताकतवर वाणी, कल्पना चावला का अंतरिक्ष में उड़ना या किरण बेदी का मजबूत नेतृत्व ये दिखाते हैं कि महिलाएं किसी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं. शिक्षा, विज्ञान, खेल, राजनीति, रक्षा और व्यापार हर जगह महिलाएं अपनी मेहनत और काबिलियत से नाम बना रही हैं. हम सभी को मिल कर यह संकल्प लेना चाहिए कि महिलाओं को समान अवसर और सम्मान देंगे, क्योंकि नारी शक्ति अजेय है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola