ePaper

प्रस्तावित उवि में वार्षिक परीक्षा 10 मार्च से

Updated at : 07 Mar 2026 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
प्रस्तावित उवि में वार्षिक परीक्षा 10 मार्च से

प्रस्तावित उवि में वार्षिक परीक्षा 10 मार्च से

विज्ञापन

कोलेबिरा. प्रखंड के लचरागढ़ स्थित प्रस्तावित उवि में कक्षा छह और सात के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा 10 मार्च से शुरू होगी. यह परीक्षा 16 मार्च तक आयोजित की जायेगी. विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कल्याणी बारला और वरीय शिक्षक मनोहर साहू ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. परीक्षा को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विद्यालय प्रबंधन की ओर से आवश्यक व्यवस्था की गयी है. उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे पूरी लगन से पढ़ाई कर आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल हों. साथ ही अभिभावकों से भी बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने और उन्हें नियमित रूप से तैयारी कराने का आग्रह किया गया है.

वार्षिक परीक्षा 10 मार्च से

कोलेबिरा. प्रखंड के लचरागढ़ स्थित कलकत्ता चिल्ड्रेन एकेडमी में एलकेजी से कक्षा पांच तक के छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा 10 मार्च से शुरू होगी. प्राचार्य शिव शंकर बेरा ने बताया कि सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गयी है. विद्यालय प्रबंधन की ओर से परीक्षा को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की व्यवस्था की गयी है. उन्होंने विद्यार्थियों से बेहतर तरीके से पढ़ाई कर आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल होने की अपील की. साथ ही अभिभावकों से भी बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने और उन्हें नियमित तैयारी कराने का आग्रह किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola