भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी की असली पहचान : प्रदेश मंत्री
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान आयोजित
सिमडेगा. भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाये जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत शनिवार को कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यशैली, विचारधारा और जनसेवा के मूल उद्देश्यों पर प्रशिक्षण दिया गया. बैठक में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू मौजूद थे. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी भाजपा की नीतियों और कार्यशैली के मार्गदर्शक हैं. उनका एकात्म मानववाद का सिद्धांत समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने का संदेश देता है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को राजनीति के साथ समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना से कार्य करने की प्रेरणा दी. उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए अनुशासन, समर्पण और निरंतर जनसंपर्क आवश्यक है. भाजपा के कार्यकर्ता ही पार्टी की असली पहचान है और उसी के परिश्रम से संगठन गांव-गांव तक मजबूत हुआ है. प्रशिक्षण अभियान से कार्यकर्ताओं की वैचारिक समझ और संगठनात्मक क्षमता का विकास होता है. जिलाध्यक्ष दीपक पुरी ने कहा कि प्रशिक्षण महा अभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, इतिहास और कार्यपद्धति से अवगत कराना है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर भी चर्चा की गयी. कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मुकेश श्रीवास्तव ने किया. मौके पर पूर्व मंत्री विमला प्रधान, पूर्व विधायक निर्मल बेसरा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दुर्ग विजय सिंह देव, श्रद्धानंद बेसरा, सुजान मुंडा सहित मंडल अध्यक्ष, मोर्चा जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, संयोजक व सह संयोजक उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए