झारखंड के सिमडेगा में आपसी झगड़े में दामाद ने ससुर की कर दी हत्‍या

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jun 2018 10:02 PM

विज्ञापन

सिमडेगा : कुरडेग घाघमुंडा निवासी जगमति देवी की किसी बात को लेकर उसके पति से झगड़ा हो गया. पति उदयनाथ प्रधान ने अपनी पत्नी जगमति देवी को मिट्टी तेल डाल कर जला दिया तथा बाहर से घर का दरवाजा बंद कर दिया. घटना में जगमती देवी बुरी तरह जल गयी. उसे सिमडेगा सदर अस्पताल में […]

विज्ञापन

सिमडेगा : कुरडेग घाघमुंडा निवासी जगमति देवी की किसी बात को लेकर उसके पति से झगड़ा हो गया. पति उदयनाथ प्रधान ने अपनी पत्नी जगमति देवी को मिट्टी तेल डाल कर जला दिया तथा बाहर से घर का दरवाजा बंद कर दिया. घटना में जगमती देवी बुरी तरह जल गयी. उसे सिमडेगा सदर अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती किया गया है.

घटना से गुस्साये दामाद राजू नायक व साला प्रेम नायक ने मिल कर उदयनाथ प्रधान की हत्या कर उसके शव को घर में रस्सी से बांध कर लटका दिया और आत्महत्या की शक्ल देने का प्रयास किया. गांव वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. थाना प्रभारी रणविजय शर्मा मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया.

दोनों आरोपी राजू नायक तथा प्रेम नायक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. थाना में कांड संख्या 29/18 के धारा 302, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola